लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को सदर अस्पताल में पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम, 1994 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति, पंजीकरण, नियमित निरीक्षण एवं अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। डीसी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लिंगानुपात सुधार एवं कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने पर भी ...