नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा एक बार फिर से शुरू कर दी है। बजट के अभाव में यह सुविधा करीब चार महीने से बंद थी। इस कारण महिलाओं को खुद रुपये खर्च करके अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 70 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का चयन किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है। प्रत्येक अल्ट्रासाउंड के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 425 रुपये का भुगतान किया जाता है। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता राजेंद्र ने बताया कि योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की ओर से अल्ट्रासाउंड लिखे जाने पर गर्भवती को एक बाउचर जारी किया जाता है, जिसके जरिए वह निर्धारित निजी केंद्र पर मुफ्त जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.