साहिबगंज, दिसम्बर 26 -- साहिबगंज। जिले में संचालित अल्ट्रासांउड सेंटरों में पीसी-पीएनडीटी जांच के लिए जिलास्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का गठन डीसी हेमंत सती के निर्देश पर हुआ है। कमेटी समय-समय पर विभिन्न सेंटरों की जांच कर पीसी-पीएनडीटी एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। कमेटी में डीएसओ, संबंधित प्रखंड के बीडीओ व सीओ, सीएस के प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष कुमार, डीएस व डीडीएम होंगे। जांच कमेटी जिस प्रखंड के अल्ट्रासांउड सेंटर जांच करेंगे, उस प्रखंड के बीडीओ व सीओ कमेटी के संग शामिल होंगे। उधर, डीसी ने स्वास्थ्य विभाग में एचआर को लेकर भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान किस विभाग में कौन कौन से कितने पद स्वीकृत व बदले में पदस्थापित व कार्यरत हैं,इसबारे में जानकारी हासिल की। दो लिपिक इधर से उधर साहिबगंज। स्वास्थ्य विभाग के दो लिपिक को डीसी के न...