सोनभद्र, नवम्बर 27 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला ने अपने कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिल्ली-मारकुंडी में 20 नई बेंच डेस्क प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, बिल्ली मारकुंडी प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव रहे। नपं अध्यक्ष ने इस पहल के लिए अल्ट्राटेक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी की तरफ से पूर्व में भी समुदाय के लिए कई विकासात्मक कार्य किए गए हैं, जो समाज के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने जानकारी दी की पूर्व में भी विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी क्रम में बिल्ली मारकुंडी विद्यालय में 20 नई बेंच वितरित किए गए हैं, जिससे बच्चों को बैठने की सु...