दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। शतरंज बुद्धि और एकाग्रता का खेल है। शतरंज ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी को चालें याद रखने और सीखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह गेम याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। ये बातें सोमवार को सीएम कॉलेज में इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने कही। उन्होंने कहा कि जो लोग शतरंज खेलते हैं, उनकी सीखने की क्षमता तेजी से डेवलप होती है। यह गेम अल्जाइमर और डिमेंशिया से भी बचाता है। जब आप शतरंज खेल रहे होते हैं, तो आपके मस्तिष्क को लगातार चुनौती का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस मानसिक खेल में नियम एवं ईमानदारी से खेलने के लिए प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारत में शतरंज, कबड्डी और फुटबॉल तीन ऐसे खेल हैं जो हर जनमानस तक जाना जाता है। उन्होंने शतरंज के म...