खगडि़या, जून 9 -- अलौली, एक प्रतिनिधि नगर पंचायत अलौली के उप मुख्य पार्षद चीनी लाल मंडल का निधन हो गया। वे अपने अलौली गांव स्थित आवास पर रविवार को दिन के साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली। 82 वर्षीय चीनी लाल मंडल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर पूरे प्रखंड में शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत श्री मंडल लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रहे हैं। वे अलौली पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं। वे अपने पीछे खुशहाल परिवार छोड़ गये हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पार्थिव शरीर के साथ गांव भ्रमण कर आवास के पीछे वाली जमीन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में डा. अनिल कुमार यादव, ई. अरविंद कुमार, सुभाष यादव, ललन कुमार, डब्लू राज, मुकेश कुमार, मधु कुमारी, शोभा यादव, दीपक कुमार अकेला, सुमित मंडल, कंपनी मंडल, प्रो दीनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.