खगडि़या, दिसम्बर 3 -- अलौली। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत के अधिकांश परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित है। जिसमें सभी महादलित परिवार हैं। जबकि नगर पंचायत के 12 वार्डो में लगभग छह सौ परिवारों को आवास योजना का लाभ मिलने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि वार्ड तीन में मुसहर डोम व चमार जाति है। जिसमें एक दो को छोड़ दिया जाय तो शेष परिवार आवास योजना लाभ से वंचित बताया जा रहा है। कहा जाता है कि जिन परिवार के पास अपनी जमीन नहीं हैजो सरकारी या बिना कागज की जमीन पर रहते आ रहे हैं उन्हें नियमत: आवास उपलब्ध कराना संभव नहीं है। जबकि पूर्व में इंदिरा आवास योजना का लाभ अधिकांश परिवार ले चुके थे। उस समय मात्र 15 हजार प्रति आवास राशि मिलती थी। पूर्व का आवास 1987 से 2007 तक की बाढ़ में भेंट चढ़ गया। जिसमें कुछ परिवार के पास जमीन से संवंधित कुछ कागजात थे, वह ...