खगडि़या, दिसम्बर 3 -- अलौली। एक प्रतिनिधि समाजसेवी बिमली देवी का सोमवार को निधन हो गया। सड़सठ वर्षीय बिमली देवी जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व सदर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव की बड़ी बहन थी। उनके निधन पर जिप अध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक रणवीर यादव, पूनम देवी यादव, जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान, सुलेख प्रसाद यादव, पूर्व रामपुर अलौली मुखिया अमरेन्द्र कुमार प्रदीप, कंपनी मंडल, सरपंच विनोद कुमार, गजेन्द्र हिमांशु आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...