खगडि़या, फरवरी 7 -- अलौली। एक प्रतिनिधि चेराखेरा पंचायत के वार्ड आठ में पंचायत के पंचम वित्त योजना की लगभग दस लाख से अधिक की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण जून 2025 में किया गया था। सात महीने में ही सड़क बदहाल हो गई। गुणवत्ता एवं पूरी राशि उठाव पर ग्रामीणों का सवाल करना लाजिमी है। लोगों के अनुसार इसी तरह से योजना में लूट चलती रही तो आखिर बिहार के विकास में गांव पंचायत के विकास की रफ्तार कैसे बढ़ेगी? बताया गया कि आखिर विभाग के कनीय अभियंता किस गुणवत्ता को देखकर मापी पुस्तिका फाइनल किया या बिना देखे? जिसकी जांच तो होनी चाहिए। उक्त सड़क का इन्द्रजीत भारती के घर से कारी साह के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया। स्थानीय ग्रामीण सत्य नारायण साह, इन्द्रजीत भारती, वलवंत सिंह, इंदल कुमार, राम सुजान सिंह, गांधी कुमार आदि ने आशय की जानकारी देते हुए ब...