मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव में शुक्रवार को उपाध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी पद से कुल चार नामांकन वापस ले लिए गए। अब सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने से सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पर दो-दो और कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 सितंबर को मतदान होगा। अलेक्जेंडर क्लब चुनाव को लेकर गुरुवार को 32 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ था। शुक्रवार को शाम में नामांकन वापसी का समय था। निर्धारित समय में चुनाव अधिकारी डा. एसपी देशवाल और सपन सोढ़ी के समक्ष पूर्व सचिव व मौजूदा सह सचिव गौरव अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, सचिव दोनों पद से नाम वापस ले लिया। इसी तरह कार्यकारिणी के भी दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी। अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.