मऊ, जनवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर हुई। इसमें व्यापारियों को उनके अधिकारों के प्रति एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही साथ अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के नई कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष प्रकट किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि वह अली बिल्डिंग के विकास को नई दिशा देने के लिए हर तरीके से तैयार हैं । उन्होंने अली बिल्डिंग के व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या शौचालय के निस्तारण की भी बात कही। कहा कि अली बिल्डिंग के मालिक अगर जगह देते हैं तो वह नगर पालिका की तरफ से शौचालय निर्माण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने अली बिल्डिंग के हर गली में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करवाने के लिए नगर पालिका की तरफ से लाइट लगवाने की बात भी कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.