सराईकेला, अक्टूबर 9 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर के डंगलटांड मैदान में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पाइका स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गयी। समापन समारोह में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्भकार, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष शंकर दिग्गी, कुचाई प्रखण्ड अध्यक्ष फागु मुंडा आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में अलीबाबा एफसी की टीम को 3-0 से पराजित कर मिस्टी एफसी टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम मिस्टी एफसी को 1 लाख, उपविजेता टीम अलीबाबा एफसी को 60 हजार, तृतीय स्थान पर रही श्री एफसी चक्रधरपुर तथा चौथा स्थान पर रही तहलका एफसी को 20-20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.