जामताड़ा, फरवरी 2 -- अलीपुर में झामस ने चलाया सदस्यता अभियान किया धान का संग्रह कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार को झारखंड मजदूर संघ द्वारा कुंडहित प्रखंड के अलीपुर गांव में सदस्यता अभियान सह धान संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा समर्थकों से धान का संग्रह किया गया तथा इच्छुक लोगों को झामस की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर उपस्थित झामस नेता सोमलाल मिर्धा ने बताया कि पार्टी द्वारा जन आंदोलन को चलाने के लिए समर्थकों से धान का संग्रह किए जाने की परंपरा का पालन किया गया और इच्छुक लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है। बताया कि 12 फरवरी को श्रमिक हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत अलीपुर और अहमदाबाद में बंद कराया जाएगा। कहा कि झामस द्वारा मजदूर विरोधी काले कानून को खारिज करने, रद्द किए गए पुराने कानूनो को बहाल करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.