एटा, मार्च 24 -- हत्या कर फेंके गए युवक का शव सोमवार दोपहर को मिल गया। थाना मिरहची के गांव कुटैनामाफी के पास नहर किनारे युवक का शव मिला। शव काफी फूल गया। मिरहची पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। जानकारी पर जिला अलीगढ़ की भी पुलिस पहुंच गई और घरवालों से जानकारी ली है। जिला अलीगढ़ थाना गंगीरी के गांव जरैठ निवासी विजय सिंह को गांव का ही साथी सुरेन्द्र 20 अप्रैल को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से विजय घर लौटा। जानकारी करने के बाद पता चला कि सुरेन्द्र ने रूपये के लेनदेन को लेकर विजय को कासगंज ले जाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। गोताखोर कासगंज में युवक को तलाश कर रहे थे। सोमवार दोपहर को विजय का शव थाना मिरहची के गांव कुटैनामाफी के पास नहर किनारे पड़ा मिला। मिरहची पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम गृह भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.