अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ से वृंदावन का सफर अब और आसान हो गया है। शुक्रवार से अलीगढ़ से वृंदावन के लिए ई-बसों का शुभारंभ किया गया। जो अलीगढ़ मसूदाबाद से वाया इगलास, राया, पानी गांव होते हुए वृंदावन को पहुंची। ई-बस में अलीगढ़ से वृंदावन का 156 रुपये किराया तय किया गया है। प्रदेश सरकार से अलीगढ़ को 30 इलेक्ट्रिक एसी बसों का बेड़ा प्राप्त हुआ है। जिसमें दो बसों का संचालन अलीगढ़ से वृंदावन के लिए प्रतिदिन किया जाएगा। शुक्रवार को अलीगढ़ से वृंदावन ई-बस सेवा सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक सतेन्द्र वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। अलीगढ़ यह बसें प्रतिदिन सुबह सात और आठ बजे वृंदावन के लिए रवाना होगी। सर्दी में यात्रियों को ब्लोअर और गर्मी में यात्रियों को एसी का भी लाभ ...