अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी रविवार को दिल्ली में रैली में शामिल हुए। अलीगढ़ से रैली मे विवेक बंसल के नेतृत्व मे सैंकड़ों कांग्रेसी बसों व अपने निजी वाहनों से दिल्ली के रामलीला मैदान मे शामिल हुए। रैली मे प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह महानगर अध्यक्ष नवेद खान, संगठन उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मो. जियाउद्दीन राही, सलाउद्दीन वसी, सागर सिंह तोमर, शेरपाल सिंह सविता, पुरनचंद देशमुख, डूंगर सिंह, अजीत सिंह, शाहिद खान, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, अतर सिंह, केपी सिंह, वीरेंद्र चौधरी, मोहम्मद मंसूर, नादिर खान, इमरान रफीक़, हबीब मलिक, अजमेरी मलिक, पप्पू आज़ाद, रशीद अली, बृजेश शर्मा, डा. वहीद, राजेश आर्य, सुमित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...