कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 विश्वकप की चमचमाती ट्रॉफी 31 जनवरी को कानपुर पहुंचेगी। यह ट्रॉफी भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह के अलीगढ़ स्थित स्कूल से होते हुए बर्रा-8 स्थित केडीएमए स्कूल पहुंचेगी। टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी पढ़ाई केडीएमए स्कूल से की है। इस चमचमाती ट्रॉफी का स्वागत स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शहर की विभिन्न एकेडमी में क्रिकेट की बारीकी सीख रहे युवा क्रिकेटर करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने प्रेसवार्ता में दी। कहा, यह पहला मौका होगा जब शहर में आईसीसी विश्वकप की ट्रॉफी आ रही है, इसलिए इस गौरवमय क्षण को चार चांद लगाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। डॉ. कपूर ने बताया कि आईसीसी की यह ट्रॉफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.