मैनपुरी, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक द्वारा हाथरस से अपने गांव लौट रहा था। युवक का शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम नानामऊ निवासी 23 वर्षीय शिवम पुत्र देशराज बीती रविवार रात 8 बजे बाइक द्वारा हाथरस से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह अलीगढ़ के नेशनल हाईवे के बाईपास पर पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सोमवार को जब शव गांव पहुंचा तो पर...