नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी के अलीगढ़ का नाम बदलने की मांग बार-बार उठती रही है. खासकर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर सत्ता पक्ष की तरफ से भी इसकी पुरजोर मांग उठी है। अब अलीगढ़ और हरिगढ़ को लेकर ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक नेशनल हाईवे पर लगे माइलस्टोन पर अलीगढ़ के ऊपर हरिगढ़ लिखा पोस्टर लगा रहा है। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहा है। पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और युवक की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक मिनट 26 सेकेंड का है। युवक अलीगढ़ से करीब 14 किलोमीटर दूर लगे एनएच-34 के माइलस्टोन के पास खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। इसमें सबसे पहले युवक अलीगढ़ लिखे माइलस्टोन पर कई बार लात मारता है। इसके बाद अलीगढ़ के ऊपर को चिपकाने वाला पदार्थ लगाकर हरिगढ़ लिखा पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.