सुनील शर्मा, मई 28 -- यूपी के अलीगढ़ में मीट विक्रेताओं से मारपीट के चौथे आरोपी भानु प्रताप उर्फ भूरा पुत्र प्रमोद निवासी गांव अलहदादपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। हरदुआगंज में हमलवारों की पिटाई से घायल चालक और मीट विक्रेताओं की हालत में सुधार तो आ रहा है, मगर जख्मों से ज्यादा उस मंजर को याद करके वे कांप उठते हैं। मंगलवार देर रात पुलिस ने दो घायलों के बयान दर्ज किए। वे बोले कि योजना के तहत हम पर हमला किया गया। हमलावर हमें जिंदा जलाने की मंशा से आए थे। अगर पुलिस न आती तो हमें जान से मार देते।ये था मामला बीते शनिवार गांव अलहदादपुर के पास हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने मांस से लदी मैक्स जीप में तोड़फोड़ कर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.