अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग की जांच शाखा ने गुरूवार को लोधा स्थित भोले बाबा डेयरी प्लांट पर छापा मारा। कोहरे के बीच सुबह सात बजे पहुंची विभागीय टीम के अधिकारियों ने फैक्ट्री में प्रवेश के बाद यहां आवाजाही पर रोक लगा दी। किसी को भी बाहर से अंदर आने व अंदर से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिली। यहां तक की दूध के टैंकरों को भी नहीं जाने दिया गया। देर रात तक अधिकारी जांच में जुटे रहे। यूपी और राजस्थान के जाने माने पांच घी निर्माताओं के यहां एक साथ आयकर विभाग ने सर्च को अंजाम दिया। भोले बाबा, दाऊजी, पोद्दार, बीकानेर एवं मलानी ग्रुप पर गुरुवार सुबह पौने सात बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस अवधि में विभागीय टीमों ने दोनों प्रदेशों के दर्जन भर शहरों के अलावा राजधानी दिल्ली स्थित ठिकानों को भी खंगाला। कुल 35 ...