अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। शहर के कबड्डी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शेखर सर्राफ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ की पहल पर अलहदादपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में निशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को माहेश्वरी सुपर किंग के मालिक संजय माहेश्वरी, दरबार वॉरियर्स के मालिक वरुण मल्होत्रा, स्टेडियम के सचिव अर्जुन सिंह भोलू एवं खेल प्रेमी अर्जुन सिंह फकीरा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में अलीगढ़ जनपद के सभी कबड्डी खिलाड़ी निशुल्क अभ्यास कर सकते हैं। फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविर की विशेषता यह है कि समय-समय पर अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर के कोचों को आमंत्रित कर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.