अमरोहा, दिसम्बर 5 -- रहरा, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव छोटा माजरा निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र रामप्रसाद अपने गांव निवासी साथी जसवंत सिंह के साथ बाइक द्वारा रहरा से घर लौट रहा था। गुरुवार देर रात जैसे ही उनकी बाइक रहरा थाना क्षेत्र के रहरई गांव के नजदीक पहुंची कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। संजय कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि, जसवंत घायल हो गया। जसवंत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव गांव ले गए। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.