अमरोहा, मई 15 -- अलीगढ़ मार्ग पर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में सड़क हादसे में घायल युवक की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मंगरौली निवासी संजीव उर्फ टीटू का 18 वर्षीय बेटा सौरभ गुर्जर बीती 12 मई को हथियाखेड़ा में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ मार्ग पर सामने से आ रही इको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में सौरभ गंभीर घायल हो गया था। घायल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया था। तभी से घायल का उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान मंगलवार देर रात सौरभ की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। सौरभ बीएससी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.