अमरोहा, दिसम्बर 7 -- मोबाइल ठीक कराने आ रहे तीन दोस्तों की बाइक अलीगढ़ मार्ग पर बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रहरा गांव निवासी प्रेम सिंह, कपिल व अंकित के मोबाइल खराब हो गए थे। तीनों दोस्त मोबाइल ठीक कराने के लिए शुक्रवार शाम बाइक से हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा आ रहे थे। जैसे उनकी बाइक अलीगढ़ मार्ग पर रहना थाना क्षेत्र के दौरारा गांव के नजदीक पहुंची कि आगे चल रही बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। रहरा थाना प्रभारी अतवीर सिंह ने हादसे की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.