अमरोहा, फरवरी 11 -- रहरा। अलीगढ़ मार्ग पर आदमपुर मोड़ के पास साबुन लदा ट्रक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान सोमवार देर रात खंदक में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बनवारी व क्लीनर राकेश निवासी धौलपुर राजस्थान घायल हो गए। मौके पर मची अफरातफरी के बीच घायलों को बाहर निकाला गया। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि चालक व क्लीनर साबुन लेकर इंदौर से नूरपुर जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक क्लीनर व चालक से पूरे मामले की जानकारी ली। अभी इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...