अमरोहा, मार्च 20 -- अलीगढ़ से लौट रहे रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी छह लोग हादसे में घायल हो गए। उनकी कार सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। बुरी तरह लहूलुहान तीन घायलों का उपचार चल रहा है। हादसा सोमवार देर शाम रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई के सामने हुआ। पौरारा गांव निवासी छह लोग कार से किसी काम के चलते अलीगढ़ गए थे। सभी लोग देर शाम वापस अपने गांव पौरारा आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार अलीगढ़ मार्ग पर रहरई के करीब पहुंची कि दौड़कर सड़क पार कर रही नीलगाय सामने आ गई। तेज गति कार नीलगाय से टकरा गई। चालक सतपाल, भूरे सिंह व प्रेमचंद गंभीर घायल हो गए जबकि, तीन अन्य लोगों को गुम चोट लगीं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। कार भी हादसे में क्षतिग्रस्...