अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान अलीगढ़ मंडल में 11.17 लाख मतदाता लापता है। एएसडी के रूप में इन मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। गुरूवार तक करीब 63.29 लाख मतदाताओं वाले मंडल में 52.12 लाख लोगों ने ही एसआइआर फार्म भरा है। गुरूवार को निर्वाचन आयोग द्वारा नामित विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी केंद्र पर मंडलीय समीक्षा करते हुए इस स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में एसआइआर की प्रगति की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि अलीगढ़ जिला सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। यहां 5.21 लाख मतदाता अब तक गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं। एटा में 2.29 लाख, हाथरस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.