अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित डॉ बृजकिशोर माहेश्वरी मेमोरियल टी-20 त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर खेला गया। जिसका फाइनल अलीगढ़ फाइटर्स ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जिसमें वंश यादव ने 57 रन, तनिष्क सक्सेना ने 21 रन, कार्तिक ने 12 रन बनाए। अलीगढ़ फाइटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य जादौन ने तीन विकेट, अर्जुन सक्सेना ने दो विकेट, माधव सारस्वत और अंश गुप्ता ने एक -एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ फाइटर्स की टीम ने 18.3 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइटर्स की ओर से करन प्रताप सिंह ने 56 रन, प्रिंस चौहान ने नाबाद 26 रन, अर्ण...