अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश ए जोन महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अलीगढ़ की टीम ने अपने नाम कर लिया है। तीन दिनों से से महा मुकाबला मथुरा कोसी में खेला जा रहा था। मैनेजर मोहम्मद अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश ए जोन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में अलीगढ़ की टीम ने रविवार को सेमीफाइनल में मथुरा को 41-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अलीगढ़ और मुजफ्फर नगर के बीच खेला गया। अलीगढ़ ने मुजफ्फरनगर को 31-35 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में ज्योति, सोनम, खुशबू कुमारी, तमन्ना, भूमि ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम के सदस्य मैनेजर मो. अली, कोच नीरेश ठाकुर, कप्तान खुशबू कुमारी, ज्योति, सोनम, सुलेखा, शगुन, शिवानी, याचना, तमन्ना, शिवानी सिंह, नीलम कुमारी, नंदिनी, प्रिया राजपूत, जान्हवी, निशु सिं...