अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से रामघाट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष संजीव कुमार महेश्वरी ने की। हड्डी रोग व जोड़ों के रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सक्सेना द्वारा बार के अधिवक्ताओं व उनके परिवारजनों की जांच की गई। मलखान सिंह अस्पताल की रक्तदान प्रभारी प्रीति गुप्ता व उनकी टीम द्वारा रक्तदान शिविर में कई अधिवक्ताओं व परिवारजनों के द्वारा रक्तदान कराया गया। संचालन बार के महासचिव नितिन गोपाल व कोषाध्यक्ष संदर्भ पंडित ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी अर्जुन सक्सेना, संजीव कुमार माहेश्वरी, नितिन गोपाल, मनोज कुमार वार्ष्णेय, ज्ञानेश गुप्ता, रोहित शर्मा, आशीष शर्मा, प्रियंका सक्सेना, मनु मिश्रा, विकास, चिंटू, सागर ज...