अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़ । श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी और गंगा क्रिकेट एकेडमी की अंडर 14 टीमों के बीच 30-30 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने गंगा क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित कर दिया। गंगा क्रिकेट एकेडमी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...