अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़। श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी और बालाजी क्रिकेट एकेडमी की अंडर 14 टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी क्रिकेट एकेडमी ने 28.5 ओवर में दस विकेट खोकर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने 23.1ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बालाजी एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनील ने तीन विकेट लिए सक्षम ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले मीडियम पेसर विष्णु बघेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...