अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ की बेटी सारिका शर्मा ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित 63वीं नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह पदक सारिका के लिए बेहद खास है, क्योंकि चार बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद यह उनका पहला नेशनल मेडल है। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में देश भर के अलग-अलग राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था। सारिका ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में एक महत्वपूर्ण गोल भी दागा। इससे पहले जूनियर और सब-जूनियर कैटेगरी में वह कई बार पदक के करीब आकर भी सफलता हासिल नहीं कर पाई थीं, लेकिन इस बार उनकी मेहनत रंग लाई। वह चार बार जिले की चैंपियन रह चुकी हैं और तीन बार राज्य स्त...