लखनऊ, जनवरी 2 -- जन औषधि केंद्र संचालन की तैयारी पूरी इमरजेंसी का संचालन भूतल पर होगा लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन औषधि केंद्र खुलेगा। इसके लिए सारी तैयारी हो चुकी है। इसके अलावा भूतल पर करीब चार बेड की इमरजेंसी खोलने की तैयारी भी चल रही है। अलीगंज सीएचसी में रोजाना 200 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या काफी रहती है। सीएचसी में दवा वितरण केंद्र में मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं। सीएचसी में जन औषधि केंद्र खुलने वाला है। इसके लिए जगह मुहैया करा दी गई है। केंद्र खोलने की सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो गईं हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह जन औषधि केंद्र खुल जाएगा। जहां पर मरीजों को काफी सस्ती दर से दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सीएचसी में इमरजेंसी पहले तल पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.