एटा, अगस्त 24 -- अलीगंज। सात्विक विष्णु महायज्ञ के कार्यक्रम को लेकर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के आवास पर बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य संयोजक नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया छह अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक कार्यक्रम होगा। छह अक्तूबर को कलश यात्रा जो श्री राम शाला स्कूल से आरंभ होगी और प्राइमरी पाठशाला परिसर में बने यज्ञशाला पर समाप्त होगी तथा सात अक्टूबर से 12 अक्तूबर तक श्री कृष्ण लीला का मंचन वृंदावन धाम से आए कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। लीला का मंचन छह अक्टूबर को कलश यात्रा में 251 महिलाओं का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.