एटा, जनवरी 5 -- राई गांव स्थित सपा नेता के खाटू श्याम ईंट उद्योग पर पर्यावरण विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। बिना एनओसी चलते मिले ईंट भट्ठे में पानी डालकर आग बुझाई गई। मंडलायुक्त से मामले की शिकायत की गई थी। तीन दिन पहले रॉयल्टी जमा न करने पर खनन विभाग ने ईंट उद्योग पर जाकर जेसीबी मशीन और मिट्टी मिलाने वाला मिक्सर जब्त किया था। मंडलायुक्त अलीगढ़ से शिकायत की गई थी कि खाटू श्याम ईंट उद्योग प्रदूषण नियमों के उल्लंघन और बिना वैध अनुमति संचालन के कार्य करवा रहे हैं। अलीगढ़ रेंज के पर्यावरण विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सोमवार को मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए कोतवाली पुलिस बल और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। इसके बाद जलते हुए ईंट भट्ठे की आग को बुझाई गई। भट्ठा लंबे समय से बिना वैध एनओसी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.