एटा, मार्च 27 -- अलीगंज कस्बे के मोहल्ला काजी में जल निगम ने पेयजल लाइन बिछवाई। लाइन बिछने के बाद गली को खोदा हुआ छोड़ दिया गया। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल बिछाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च के बावजूद भी लोगों को गड्ढों में तब्दील गलियां ही मिली है। गली की मरम्मत न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। लाइन बिछाने के नाम पर खोद दी। पानी भरने से काफी परेशानी हो रही है। मोनू शर्मा ने बताया कि पेयजल लाइन के नाम पर गली को खोद दिया गया। करीब दो माह बाद भी पाइप लाइन डालने के बाद गली को भरा ही नहीं गया। मनोज का कहना है कि घरों का गंदा पानी रास्ते पर भी भरा रहता है और गली में हमेशा ही कीचड़ व पानी भरा रहता है। इससे यहां फिसलकर गिरना आम बात हो गई है। जेई आदेश कुमार ने बताया कि काम पूर्ण हो चुका है। नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.