लखनऊ, अक्टूबर 25 -- अलीगंज इलाके के उस्मानपुर गांव में तीन मंजिला अवैध फोटो फ्रेम गोदाम में शुक्रवार शाम पटाखे से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दर्जन भर से अधिक दमकल की गाड़ियों से पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। इस बीच गोदाम से सटे एक अवैध हॉस्टल की रेलिंग ढह गई। नीचे खड़े होकर आग पर काबू पा रहे पांच दमकल कर्मी मलबे में दबने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हास्टल में रहने वाले 15-20 छात्रों ने खिड़कियों और दीवार से कूदकर जान बचाई। सुरक्षा की दृष्टि से बस्ती खाली करा ली गई। देर रात तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते रहे। उस्मानपुर गांव के रिहायशी इलाके की तंग गलियों में व्यसायी अमर जीत सिंह का फोटो फ्रेम का गोदाम है। तीन मंजिला गोदाम में लकड़ी की फंटियां, पटरे और प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.