एटा, अप्रैल 15 -- क्षेत्र में जाम की समस्या गहराती जा रही है। सुबह से शाम तक लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भीषण जाम में फंस गई। एंबुलेंस का चालक काफी देर तक सायरन बजाता रहा, लेकिन एंबुलेंस को जाने का रास्ता नहीं मिल सका। अलीगंज क्षेत्र में ट्रैफिक सिस्टम बेपटरी हो गया है। जाम के झाम से लोग परेशान हैं। जिम्मेदार समस्या के प्रति उदासीन हैं। मंगलवार को डाक बंगला से गांधी चौराहे पर तकरीबन एक घंटे जाम में एंबुलेंस फंसी रही। पुलिस कर्मियों को जाम हटवाने में घंटों जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरियों पर अतिक्रमण होने से वाहन को निकलने में परेशानी होती है। सुबह लगा जाम शाम तक लगा ही रहता है। गांधी मूर्ति चौराहा पूरी तरह से जाम की गिरफ्त में रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.