लखनऊ, मार्च 18 -- अलीगंज के पुराना हनुमान मंदिर चुंगी बाजार में लोहे व लकड़ी की छह गुमटियों में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दमकल की कई गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अलीगंज में डंडहिया बाजार के पड़ोस पुराने हनुमान मंदिर के पास चुंगी बाजार है। यहां सुबह सड़क के किनारे रखी लोहे व लकड़ी की दुकानों में आग लग गई। कुछ लोगों का दावा है कि कूड़े के ढेर में आग लगी थी, उसी से आग दुकानों तक पहुंच गई। आग की लपटें देखकर एक दुकानदार ने पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी। साथ ही दुकान स्वामियों को बताया गया। पुलिस व दमकल टीमें मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीमें आग बुझा पाईं। दुकानदारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.