एटा, अप्रैल 18 -- तहसील क्षेत्र में किसानों को गेहूं बेचने में कोई असुविधा न हो। इसके लिए तहसीलदार लगातार गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। अलीगंज तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय ने शुक्रवार को गेहूं क्रय केन्द्र पुराहार, देहलिया, बुलाकी नगर का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गेहूं खरीद से संबंधित गुणवत्ता, नापतौल, बारदाना सिलाई के विषय में विस्तार से पूछताछ की। निरीक्षण में तकरीबन 170 कुंतल गेहूं खरीद पाया गया। तहसीलदार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी केंद्र की शिकायत मिली। जांच में वह शिकायत सही पाई गई। तब कार्रवाई होना तय है। तहसीलदार ने निरीक्षण में किसानों से सीधी बातचीत कर केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.