एटा, जनवरी 10 -- सड़क सुरक्षा माह में शनिवार को अलीगंज क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए एआरटीओ सतेंद्र कुमार सिंह ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। जांच में किसी वाहन के पास बीमा नहीं, किसी का पॉल्यूशन प्रमाण पत्र नहीं था। कुछ वाहन ओवरलोड होकर सड़कों पर दौड़ते मिले। एआरटीओ ने कार्रवाई में एक लोडर, एक ऑटो और एक ईको सहित कुल चार वाहनों को सीज किया गया। जबकि छह वाहनों के चालान किए गए। इन चालानों के माध्यम से कुल 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक वाहन का फिट होना, बीमा और पॉल्यूशन प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। अन्यथा ऐसे वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा माह में अलीगंज के एक प...