एटा, दिसम्बर 26 -- बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं का प्रतिमाह निपुण प्लस ऐप से आकलन किया जा रहा है। ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र में दिसंबर माह में अब तक शून्य प्रगति वाले 50 परिषदीय विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन दिन में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी है। कार्य पूर्ण न करने पर संबंधितों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में निपुण प्लस ऐप के माध्यम से प्रतिमाह एक से आठ तक के बच्चों का आंकलन कराया जाता है, जिससे स्कूलों में कराये जा रहे पठन-पाठन से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो सके। बच्चों को विषयवार आवश्यक जानकारी प्रदान करायी जा सके। ब्लॉक अलीगंज में संचालित 200 से अधिक विद्यालयों में से 50 में अब तक निपुण प्लस ऐप से आंकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.