एटा, दिसम्बर 3 -- अलीगंज पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर रहे। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, फर्स्ट और सेकंड क्लास के नन्हे-मुन्नों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जो विशेष रूप से सराहे गए। समारोह का मुख्य आकर्षण 'कर्तव्य' थीम पर आधारित विद्यालय नाटक का सशक्त मंचन रहा। इस नाटक ने दर्शकों को सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का गहरा संदेश दिया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। सामूहिक प्रस्तुतियों में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। विधायक ने बताया कि सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को कला, अभिव्यक्ति और कौशल का संतुलित विकास प्रदान किया है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता, सीओ नीतीश गर्ग, एसएचओ निर्दोष सिंह सेंगर, डॉ. शरद गंगवार, सूरज ...