एटा, नवम्बर 26 -- अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीगंज देहात क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा होने से संबंधित ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने साथ 19जीए के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि बीते 18 नवंबर को उन्होंने अलीगंज देहात ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इसमें ग्राम पंचायत के अंदर अनेकों प्रकार की अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। पंचायत के सचिवालय का निर्माण बीते छह माह से चलने के बाद भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के निवासियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए कोई पंचायत सहायक उपस्थित नहीं मिला। इसके अलावा ग्राम पंचायत में गोशाला की स्थिति बेहद खराब मिलने के साथ गोशाला का जनरेटर भी खराब मिला। ग्र...