एटा, मई 2 -- अलीगंज तहसील में बार एसोसिएशन के बैनर तले बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके साथ ही 03 मई को डीएम समक्ष समस्या प्रस्तुत करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी एवं सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना ने संयुक्त रुप से बताया कि तहसील अलीगंज में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रत्येक कार्य के लिए मोटी रकम ली जा रही हैं। चाहे रिपोर्ट लगवानी हो या फिर कोई प्रमाण पत्र आदि कोई भी बिना पैसे के नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि दाखिज खारिज समय पर नहीं हो रहे है। तहसील में निजी कर्मचारियों को लगाया गया है जो मनमाने तरीके से काम करते है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि शनिवार को डीएम के समक्ष समस्या को रखा जाएगा। इसके साथ ही ज्ञापन सौंपा जाएगा, अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो अधिवक्ता आगामी आन्दोलन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.