एटा, मई 15 -- अलीगंज क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांव की बिजली बुधवार शाम से गुल होकर अगले दिन गुरुवार रात तक बाधित रही। लगातार 24 घंटे से भी ज्यादा देर तक बिजली न आने के कारण संबंधित क्षेत्र के लोगों का भीषण गर्मी में बुराहाल बना रहा। जबकि पेयजल एवं फसल सिंचाई के लिए लोगों को बेहद मुसीबतों का सामना करना पड़ा। अलीगंज बिजलीघर के सरौठ, सराय अगहत, कोल्ड स्टोर, सरोतिया और बिल्सड़ सहित पांच फीडर के करीब 03 दर्जन से अधिक गांवों की बिजली बुधवार शाम पांच बजे गुल हो गई। रातभर बिजली न कारण लोग गर्मी से बैचेन बने रहे। गुरुवार को भी दिनभर बिजली नहीं आई। इन गांव की बाधित रही बिजली अमरोली, पुराहार, ढिबईया, श्याम नगर, सरौठ, अमृतपुर, बड्डन नगला, मसूलिया, पचंदा, अगौनापुर, विजैदेपुर, जनियापुर, फरसोली, मिल्किया, मोहन नगला, बझेरा, कंचनपुर, टपुआ, किनौड़ी, जुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.