एटा, मार्च 20 -- अलीगंज से तीर्थ स्थल कम्पिल तक जाने वाली मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। इस कार्य को कराने के लिए शासन ने बजट स्वीकृत किया है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में बजट दिया भी जा चुका है। जल्द ही मार्ग चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने जाने के बाद स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों के साथ तीर्थ यात्रियों को आवागमन में बेहती सुविधा होगी। अलीगंज से कम्पिल मार्ग के चौड़ीकरण की काफी समय से मांग चल रही है। यह मार्ग कम चौड़ा होने के कारण मार्ग पर जाम लगने के साथ वाहनों का आवागमन प्रभावित बना रहता था। सबसे अधिक समस्या तब उत्पन्न हो जाती है, जब गंगा दशहरा या अन्य पर्व हो या फिर कोई बडा धार्मिक कार्यक्रम हो, तब सड़क पर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है और जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस मार्ग पर ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.