लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- विकासखंड पसगवां के चपरतला अंडरपास से बाबे के स्कूल होते हुए 1400 मीटर संपर्क मार्ग का मुद्दा एमएलसी अनूप गुप्ता के द्वारा सदन में उठाया गया। अब इस सम्पर्क मार्ग बनने की उम्मीदों को पंख लगते दिख रहे हैं। खीरी के विकासखंड पसगवां के अंतर्गत चपरतला अंडरपास से बाबे के स्कूल होते हुए अलियापुर तिराहा तक संपर्क मार्ग को लेकर क्षेत्रीय गन्ना मिल डीसीएम अजबापुर की ओर से विशेष पैरवी भी की गई है। डीसीएम प्रबंधक जनसंपर्क दीपक मिल्टन के प्रयासों के बाद लोक निर्माण विभाग खीरी के द्वारा सड़क का सर्वे कर सड़क का आगणन बनाकर शासन को भेज दिया गया है। लेकिन सड़क निर्माण न होने के चलते जनहित को ध्यान में रखते हुए विधान परिषद सदस्य अनूप कुमार गुप्ता के द्वारा सदन में प्रमुख सचिव विधान परिषद को उक्त समस्या से अवगत कराया गया। इस सड़क निर्म...